10 साल की बच्ची की हत्या से बवाल और आगजनी, पेड़ पर लटका मिला था शव
बिहार की राजधानी पटना में एक 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. परिजनों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा है. गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने दानापुर-मनेर मुख्य मार्ग पर महिनवा गांव के सामने आगजनी की. साथ ही रास्ते पर ईंट और ड्रम रखकर जाम लगा दिया.![पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या से बवाल और आगजनी, पेड़ पर लटका मिला था शव पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या से बवाल और आगजनी, पेड़ पर लटका मिला था शव]()
ग्रामीणों ने दानापुर-मनेर मुख्य मार्ग पर आगजनी की.
बिहार की राजधानी पटना में एक 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. परिजनों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा है. गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने दानापुर-मनेर मुख्य मार्ग पर महिनवा गांव के सामने आगजनी की. साथ ही रास्ते पर ईंट और ड्रम रखकर जाम लगा दिया. फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का काम कर रही है, लेकिन परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
दरअसल, पटना के मनेर में हत्या कर पेड़ पर लटकाई 10 वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार को मिला. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बच्ची मनेर आजाद नगर की रहने वाली थी. 26 अगस्त से ही लापता थी. उसकी गुमशुदगी का मामला मनेर थाना में दर्ज था.

Comments are closed.