महिलाओं के लिए लाडो योजना का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
CM सैनी ने बताया, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से कम है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इस योजना का विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि अधिक आय वाले वर्ग को भी इस योजना में शामिल किया जा सके.![हरियाणा में महिलाओं के लिए लाडो योजना का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये; CM सैनी ने बताया कब से मिलेगा लाभ हरियाणा में महिलाओं के लिए लाडो योजना का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये; CM सैनी ने बताया कब से मिलेगा लाभ]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुवार को राज्य में ‘दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू करने का ऐलान किया है. इस योजना के तहत तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी. यह योजना अगले महीने 25 सितंबर से लागू होगी.
‘लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू करना हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई चुनावी वादों में से एक था. सीएम सैनी ने हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस फैसले को लेकर घोषणा की. उन्होंने बताया कि हमारे मंत्रिमंडल ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का फैसला लिया है. यह योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के दिन यानी 25 सितंबर से लागू की जाएगी.

Comments are closed.