India's No.#1 Hindi News Channel

कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर मिला शव, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिहार के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड के सुधानी रेलवे स्टेशन पर एक शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसे दुर्घटना बताया तो वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bihar News

बिहार के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर सुधानी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव रेल पटरी पर मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिया गांव के रहने वाले मंटू शर्मा के रूप में हुई है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी और मंटू ट्रेन के नीचे आ गया, जबकि उसके परिवार को लगता है कि यह एक हत्या है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विवाद और परिजनों के आरोप

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मृतक के ससुराल वालों ने बताया कि मंटू का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। घटना वाले दिन वह सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया और उसके बाद यह दुखद घटना हुई। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंटू शौच के लिए पटरी के पास गया था और चलती ट्रेन की चपेट में आ गयाहालांकि, मंटू के भाई ने बताया कि घटना से 24 घंटे पहले उनके साथ मारपीट हुई थी, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि यह एक हत्या का मामला हो सकता है।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

मंटू के परिवार में उसकी पत्नी लक्खी कुमारी और दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हैं, तो मामले की आगे की जांच की जाएगी। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत का सही कारण पता चल सके।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.