बेल्ट से पीटा, शरीर को सिगरेट से दागा; कर्मचारी से हैवानियत
बिहार के मुजफ्फरपुर में वाशिंग पाउडर बानाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी को बंद कमरे में बेल्ट से मारा गया. उसके शरीर पर सिगरेट दागी गई. हालांकि पुलिस ने कर्मचारी को छुड़ा लिया है और मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.![बिहार: बेल्ट से पीटा, शरीर को सिगरेट से दागा; वाशिंग पाउडर बानाने वाली कंपनी के कर्मचारी से हैवानियत बिहार: बेल्ट से पीटा, शरीर को सिगरेट से दागा; वाशिंग पाउडर बानाने वाली कंपनी के कर्मचारी से हैवानियत]()
बिहार में वाशिंग पाउडर बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी से पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़ित कर्मचारी का नाम शुभम बताया जा रहा है. कर्मचारी के साथ बंद कमरे में हैवानियत की गई. बंद कमरे उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. इतना ही नहीं उसके शरीर पर कई जगहों पर सिगरेट दागी गई. मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. कर्मचारी के साथ ये हैवानियत पांच सितंबर शुक्रवार रात को की गई.
अगले दिन शनिवार को कर्मचारी के पिता की शिकायत पर पुलिस पहुंची और उसे आरोपी से बचाया और उसके चंगुल से छुड़ाया. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई. आरोपी का नाम सत्यजीत प्रकाश उर्फ गुड्डू है. पीड़ित कर्मचारी प्रदेश के वैशाली जिले के बेलसर थाना इलाके का रहने वाला है. वो श्रीकृपा कॉलोनी, गली नंबर दो में किराए के घर में रहता है.

Comments are closed.