India's No.#1 Hindi News Channel

भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष मौसमी केवट पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का प्रयास

MP के शहडोल में भाजपा नेत्री व नगर परिषद अध्यक्ष पर जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। उनके घर के बाहर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस शिकायत के बाद सीएम से सुरक्षा की मांग की है…

Shahdolशहडोल: प्रदेश के शहडोल अमलाई इलाके में नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा नेत्री की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया गया। घटना के बाद से वे डरी हुई हैं और सीएम डॉ. मोहन यादव से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।जानकारी अनुसार शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में बकोह नगर परिषद में वार्ड नं. 1 आदिवासी मोहल्ला में भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष मौसमी केवट पर राजनीतिक द्वेष के चलते जानलेवा हमला किया गया। इलाके के ही शकील ने उन पर जमीन विवाद को लेकर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया था। उसने रास्ता रोकने के लिए सड़क पर मिट्टी डालकर बंद कर दिया था, जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने उसे रोका था।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.