गरबा खेल रही थी पत्नी, तभी आ धमका पति, फिर किडनैप कर ले गया साथ
मंदसौर में गरबा प्रैक्टिस कर रही एक महिला का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया. ये लोग उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गए. वहां मौजूद एक युवती ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे आरोपियों ने धक्का दे दिया. एक आरोपी के हाथ में कट्टा भी था. ![गरबा खेल रही थी पत्नी, तभी आ धमका पति, फिर किडनैप कर ले गया साथ... CCTV में कैद वारदात गरबा खेल रही थी पत्नी, तभी आ धमका पति, फिर किडनैप कर ले गया साथ... CCTV में कैद वारदात]()
मध्य प्रदेश के मंदसौर में गरबा प्रैक्टिस कर रही महिला का उसके पति ने किडनैप कर लिया. ससुरालियों ने भी इसमें पति का साथ दिया. महिला के किडनैप होने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और अपहरणकर्ताओ के चंगुल से कुछ ही देर में महिला को छुड़ा लिया. मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला के पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वह कार की बरामद की हैं जिसमें महिला को अपहरण कर ले जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति को छोड़कर एक अन्य युवक के साथ मंदसौर शहर के खानपुरा स्थित भावसार धर्मशाला के निकट किराए के मकान में रह रही थी. बीती रात जब महिला अन्य युवतियों के साथ गरबा नृत्य की प्रैक्टिस कर रही थी, तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला का जबरन अपहरण कर लिया. फिर उसे एक कार में बैठाकर फरार हो गए. . वहां मौजूद एक युवती ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे आरोपियों ने धक्का दे दिया. एक आरोपी के हाथ में कट्टा भी था. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है.

Comments are closed.