मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है. दरअसल, पीके ने मंत्री पर 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. पीके ने उन्हें बिहार का भ्रष्ट नेता बताया था. इसी के बाद अब मंत्री ने नोटिस भेजा है. साथ ही पीके से माफी मांगने के लिए कहा है.![बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप]()
बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है. बिना शर्त माफी मांगने का नोटिस भेजा गया है. दरअसल, प्रशांत किशोर ने तीन दिन पहले मंत्री अशोक चौधरी पर 200 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. अब इसी मामले में मंत्री ने बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है.
अशोक चौधरी ने नोटिस में कहा, प्रशांत किशोर की ओर से लगाए जा रहे आरोप भ्रामक हैं वो उनकी घबराहट और बौखलाहट का परिणाम हैं. इससे पहले भी मंत्री ने प्रशांत किशोर पर मानहानि का मामला दायर किया था, जिसके बाद उन्हें 17 सितंबर को कोर्ट ने पेशी के लिए बुलाया था.

Comments are closed.