पूरी दुनिया आ रही फिलिस्तीन के साथ, फिर तालिबान क्यों है UN से नदारद
संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन को राष्ट्र का दर्जा दिलाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अफगानिस्तान को पिछले 3 सालों से UN में नहीं देखा गया है. इस बार भी वह फिलिस्तीन की आवाज उठाने के लिए UN नहीं पहुंचा है. आखिर अफगानिस्तान को UN से दूर क्यों रखा गया है, आइये जानते हैं.
फिलिस्तीन को यूएन में मान्यता दिलाने की कवायद शुरू हो गई है. मंगलवार को होने वाली संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग पर सबकी नजर है. जहां चार्टर के अनुच्छेद-4 के तहत मतदान किया जाएगा. जिसमें स्थायी और अस्थायी देश फिलिस्तीन को राष्ट्र की मान्यता देने के लिए वोट करेंगे.
सुरक्षा परिषद में 15 देश शामिल हैं, जिसमें 5 स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य है. यहां से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ही बात आगे बढ़ पाएगी. अमेरिका को छोड़कर सभी देशों की फिलिस्तीन के पक्ष में वोट करने की उम्मीद है. क्यों हाल ही में होने वाले सभी संयुक्त राष्ट्र की सभाओं में मुस्लिम देशों के साथ-साथ यूरोपीय देशों ने भी फिलिस्तीन की मान्यता के लिए आवाज उठाई है. लेकिन अफगानिस्तान नेतृत्व इन सभी सभाओं से नदारद रहा है.
Comments are closed.