पॉवर प्लांट की लिफ्ट गिरने से हादसा, चार मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के डभरा में RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है. तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.![Chhattisgarh lift collapses: पॉवर प्लांट की लिफ्ट गिरने से हादसा, चार मजदूरों की मौत; 6 घायल Chhattisgarh lift collapses: पॉवर प्लांट की लिफ्ट गिरने से हादसा, चार मजदूरों की मौत; 6 घायल]()
छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां RKM पॉवर प्लांट में अचानक लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
सक्ती जिले के डभरा में स्थित RKM पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के बॉयलर की मरम्मत के लिए कुछ मजदूर लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे, तभी तकनीकी खराबी के कारण अचानक लिफ्ट तेजी से नीचे आ गिरी. इसके बाद पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मजदूरों की मौत हो गई.

Comments are closed.