टैटू देख बोले- ये हमारे बेटे की लाश है… अंतिम संस्कार से पहले हुई आहट
छत्तीसगढ़ के कोरबा से अजब-गजब खबर सामने आई है, जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है. यहां पुलिस को नदी से एक शव मिला. कुछ लोग आए, शव की पहचान की. कहा ये हमारे बेटे की लाश है. अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई थी कि तभी कुछ ऐसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.![टैटू देख बोले- ये हमारे बेटे की लाश है... अंतिम संस्कार से पहले हुई आहट, भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग, फिर सामने आई ये सच्चाई टैटू देख बोले- ये हमारे बेटे की लाश है... अंतिम संस्कार से पहले हुई आहट, भूत-भूत कहकर भागने लगे लोग, फिर सामने आई ये सच्चाई]()
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस को एक लाश मिली. कुछ लोग थाने पहुंचे. उन्होंने शव की पहचान करते हुए कहा- ये हमारे 27 साल के बेटे हरिओम वैष्णव की लाश है. 4 दिन पहले वो अपनी ससुराल गया था. मगर वहां से कहीं गायब हो गया. इस लाश में ‘R’ अक्षर का टैटू गुदा हुआ है. इसकी कद काठी भी हमारे बेटे की तरह है. यही हमारा बेटा होगा. फिर परिजन लाश को घर ले गए. उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी. तभी किसी ने घर का दरवाजे खटखटाया. जैसे की परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला, सामने का नजारा देख वो दंग रह गए.
दरवाजे के सामने कोई और नहीं, बल्कि हरिओम वैष्णव खड़ा था. पहले तो मोहल्लेवासी उसे देख भूत समझकर शोर मचाने लगे. लेकिन जब सच्चाई का पता चला, तो लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया. वहीं, परिजन खुशी से झूम उठे कि उनका बेटा जिंदा लौट आया.

Comments are closed.