India's No.#1 Hindi News Channel

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में कांटे की टक्कर, चौंका रही ABVP, परिणाम कुछ देर में

जेएनयू छात्र संघ के चुनाव को वैचारिक संघर्ष का प्रतीक माना जाता रहा है. इस बार भी मुख्य मुकाबला लेफ्ट यूनिटी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच है.JNU Election Result 2025 LIVE: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में कांटे की टक्कर, चौंका रही ABVP, परिणाम बस कुछ देर में

JNU छात्रसंघ चुनाव का रिजल्‍ट सामने आने में अब बस कुछ ही घंटों की देर है. वोटों की गिनती जारी है और मुकाबला दिलचस्‍प हो गया है. वाम दल और ABVP के बीच कांटे की टक्‍कर दिख रही है. हालांकि अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष पद पर लेफ्ट अपनी बढ़त बनाए हुए है, वहीं बाकी दोनों पदों यानी महासचिव और संयुक्‍त सचिव के पदों पर ABVP ने गेम बदल दिया है. पिछली बार एक पद पर ही ABVP ने जीत हासिल की थी. इस बार ये आंकड़ा बढ़ सकता है.

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (JNUSU) चुनाव के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के बाद वोटों की गिनती जारी है. बुधवार रात तक के रुझानों में चारों पदों पर लेफ्ट की बढ़त थी, जबकि गुरुवार की सुबह से ही रुझानों के बाद बदलाव देखने को मिल रहा है.  बता दें कि JNU छात्रसंघ चुनाव में EVM मशीन से वोटिंग नहीं होती है, बल्कि बैलेट पेपर से होती है. ऐसे में वोटों की गिनती में समय लग रहा है.

जेएनयू में कांग्रेस और राजद आमने-सामने!

जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में इस बार एक दिलचस्‍प बात ये है कि दोनों ही पार्टियों के छात्र संगठन आमने-सामने हैं. NSUI के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास बताते हैं कि छात्र राजद भी छात्रों के मुद्दों पर हम जैसे ही विचार रखते हैं. उनका कहना है कि कैंपस में वाम और दक्षिणपंथी पक्षों के खिलाफ वैचारिक रूप से वे साथ हैं, लेकिन चुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं. छात्र राजद संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहा है और उसका NSUI के साथ कोई गठबंधन नहीं है. इसका मतलब यह कि वैचारिक तौर पर NSUI और छात्र राजद एक साथ हैं, लेकिन छात्रसंघ चुनाव में वे अलग-अलग प्रत्याशियों को खड़ा कर रहे हैं.

छात्र राजद की ओर से पहले जयंत जिग्याशु ने 2018 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ किया था. इस बार रवि राज छात्र राजद की तरफ से संयुक्त सचिव पद के लिए चुनावी मैदान में हैं. रवि राज बताते हैं कि बिहार चुनाव का प्रभाव जेएनयू कैंपस पर भी पड़ा है. हालांकि इस बार कई छात्र नेता चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ पाए क्योंकि बिहार में भी चुनाव जारी था.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.