India's No.#1 Hindi News Channel

बिहार में Left पार्टियों का इस बार कैसा रहा हाल, पिछले चुनाव की तुलना में कितनी सीटें मिलीं

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के अब तक के आए आंकड़ों को देखें तो इस बार लेफ्ट पार्टियों की हालत पिछले चुनाव की तुलना में काफी खराब देखने को मिली। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कितनी सीटें मिलीं और पिछली बार क्या आंकड़े थे।प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव हुए थे और जनता ने किस उम्मीदवार की किस्मत में क्या लिखा, उसके पर्चे आज खुल रहे हैं। वोटों की गिनती लगातार हो रही हैं और किस सीट पर कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे चल रहा है, यह सब पता चल रहा है। मगर इस खबर में हम आपको भाजपा, जदयू, कांग्रेस, राजद के बारे में नहीं बल्कि Left पार्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह बताएंगे कि इस बार उनकी परफॉर्मेंस पिछले चुनाव के मुताबिक कैसे रहे हैं और इस बार कितनी सीटें उनके हाथ लगी हैं।

बिहार में कैसा रहा Left पार्टियों का हाल?

आइए आपको बताते हैं कि इस विधानसभा चुनाव में Left पार्टियों का हाल काफी खस्ता हो गया है। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भाकपा माले ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 12 पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाकपा और भाकपा-एम ने 4-4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस हिसाब से 2020 में लेफ्ट पार्टियों ने 16 सीटें जीती थी मगर अभी इलेक्शन कमीशन के जो आंकड़े हैं, वो अलग ही कहानी बता रहे हैं। इलेक्शन कमीनशन के आंकड़ों के मुताबिक इस बार के विधानसभा चुनाव में Left पार्टियां सिर्फ 2 सीटों पर आगे चल रही हैं। इसमें भाकपा माले 1 पर आगे है और भाकपा-एम भी सिर्फ 1 सीट पर आगे है।

महागठबंधन में कांग्रेस भी हुआ बुरा हाल

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के हुए चुनाव के वोटों की गिनती अभी जारी है मगर आगे चल रही पार्टियों के आकंड़े देखें तो महागठबंधन काफी पीछे हैं और उसमें भी कांग्रेस काफी पीछे है। कांग्रेस अभी सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है और ये आंकडे़ भी ऊपर नीचे हो रहे हैं। वहीं राजद की बात करें तो पिछले चुनाव में राजद ने 75 सीटें हासिल की थी मगर इस बार वो सिर्फ 26 पर लीड कर रही है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.