India's No.#1 Hindi News Channel

दिल्ली में SIR से पहले ही पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया

दिल्ली में SIR से पहले ही पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस द्वारा इस मामले में 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। ये अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।दिल्ली पुलिस ने बिछाया जाल: फंस गए 13 बांग्लादेशी, बताया कैसे पहुंचे भारत? | delhi police arrested 13 illegal bangladeshi immegrants deportation process is going on | Hari Bhoomi

भारत के विभिन्न राज्यों में अवैध बांग्लादेशियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा बड़ा संख्या में अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के भीतर 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। आइए जानते हैं इस बारे में।

अवैध रूप से भारत में रह रहे थे बांग्लादेशी 

दिल्ली में SIR की प्रक्रिया से पहले ही पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस द्वारा 20 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पकड़े गए अवैध लोगों के पास से कुछ भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली में जल्द होगा SIR

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जल्द ही दिल्ली में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR कराया जाएगा। दिल्ली में ये प्रक्रिया तीसरे चरण में होगी। चुनाव आयोग की ओर से पहले चरण के SIR का आयोजन बिहार में कराया गया था। इसके बाद दूसरे चरण के SIR को देश के 12 प्रदेशों में संपन्न कराया गया है। ये प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली में कट सकते हैं बड़ी संख्या में नाम

राजधानी दिल्ली में तीसरे चरण में SIR की प्रक्रिया प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पिछली बार जब SIR हुआ था, उसे 20 साल से ज्यादा समय बीत चुके हैं। इसलिए अब वोटर लिस्ट को अपडेट करना जरूरी हो गया है। अन्य राज्यों से मिले उदाहरण से ऐसी संभावना दिख रही है कि दिल्ली में भी लाखों की संख्या में वोटर लिस्ट से नाम बाहर किए जा सकते हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग हो सकते हैं जिनका निधन हो गया हो।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.