India's No.#1 Hindi News Channel

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका से 60 बार गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान’, अमित मालवीय ने दिए सबूत

ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ बोलने को लेकर पाकिस्तान और उसके समर्थकों को पोल खुल गई है। FARA के दस्तावेज शेयर करते हुए अमित मालवीय ने ऐसा दावा किया है।

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने देखी 'सिंदूर' की ताकत, 25 मिनट में आतंकियों  के खात्मे की पूरी कहानी - Operation Sindoor air strike on PoK how indian  army attacks on terrorist camp in pakistanपहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से किए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान इतना डर गया था कि उसने अमेरिका से करीब 60 बार गुहार लगाई थी कि सीजफायर करवा दिया जाए। इतना नहीं नहीं, पाकिस्तान ने ट्रंप प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अलग-अलग 6 कंपनियों को लगभग 45 करोड़ रुपये दिए थे। ये दावा कि BJP के नेशनल इन्फॉर्मेशन & टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रभारी अमित मालवीय ने किया है।

पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने का कैसे हुआ खुलासा?

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘यह पाकिस्तान के सपोटर्स के लिए बुरी खबर है। अमेरिका के Foreign Agents Registration Act यानी FARA के तहत रिलीज किए गए दस्तावेजों से मालूम चलता है कि पिछले साल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिला दिया था।’

अमेरिका के आगे 60 बार गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान

अपने पोस्ट में मालवीय ने आगे लिखा, ‘पाकिस्तान ने जंग को रोकने के लिए अमेरिका में अपने राजनयिकों के जरिए आक्रामक तौर पर पैरवी की थी। उसने सांसदों, शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, पेंटागन और विदेश विभाग के अधिकारियों से लगभग 60 बार कॉन्टैक्ट किया था।’

छवि

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.