India's No.#1 Hindi News Channel

महिला आरक्षण पर कैबिनेट बैठक में बोले PM मोदी, विपक्ष को भुगतना पड़ेगा, गांव-गांव तक ले जाएंगे’

महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- विधेयक पारित होने पर सरकारी  खर्चे से फोटो छपवाऊंगा

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला

बिल पास न हो पाने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम सभी इस बात से दुखी हैं कि कांग्रेस और विपक्ष ने दो तिहाई बहुमत से संविधान में संशोधन की अनुमति नहीं दी. यह हमारी सरकार या पार्टी के लिए नुकसानदायक नहीं है. हम दुखी हैं कि इससे नुकसान देश की महिलाओं का हुआ है.

उन्होंने कहा कि हम सभी दुखी हैं कि महिला आरक्षण बिल में संशोधन नहीं हो सका और बिल गिर गया. यह सरकार की नाकामी नहीं है, बल्कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों का देश पर किया गया एक बड़ा हमला है. यह कांग्रेस के माथे पर एक काला धब्बा है. यह शर्मनाक है कि वे इसका जश्न मना रहे हैं.

लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो पाया. इसे पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी लेकिन विपक्ष ने एकजुट होकर इसके खिलाफ वोट डाला. इस कारण बिल अटक गया और 2029 से ही महिलाओं को आरक्षण देने वाला बिल अटक गया. अब शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में इसे लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा.

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने गलती की है. अब उनको भुगतना पड़ेगा.

पीएम मोदी ने इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश की महिलाओं को हराया है. विपक्ष को महिलाओं को जवाब देना पड़ेगा. इसको जन-जन तक गांव-गांव तक ले जाना है.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.