बजाज चीनी मिल रुधौली ने ड्रोन से कराया छिड़काव, पेड़ी पौधा गन्ने रोग एवं कीटों से बचाने की पहल
बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली अपने क्षेत्र के गन्ना किसानों के हित में विभिन्न लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसी क्रम में ग्राम कामता, नटाई कला, मुंगरा तथा डाढ़वा भैया में ड्रोन के माध्यम से एनपीके, नैनो यूरिया एवं कीटनाशक दवाओं के घोल का छिड़काव कराया गया।
यह कार्यक्रम महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान, गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी तथा गेट इंचार्ज राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कृषक कमलेश चौधरी, मोहम्मद नाइस, मोहम्मद कयूम, अब्दुल रहीम, रामकिशोर, संतराम, राजाराम एवं राम निहोर के गन्ना प्लांट पर ड्रोन द्वारा स्प्रे कराया गया।
महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्य किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक किसान चीनी मिल के अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों से संपर्क कर अपने गन्ना खेतों में ड्रोन द्वारा स्प्रे कराने का लाभ उठा सकते हैं।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु एवं गगन पांडे ने बताया कि चीनी मिल किसानों के हित में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही कृषक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चीनी मिल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना तथा खेती की लागत कम करना है। ड्रोन स्प्रे कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और इस तकनीक में रुचि दिखाई।
Comments are closed.