सांवरिया मैरेज हॉल मे बसपा की समीक्षा बैठक, 2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सांवरिया मैरेज हॉल में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर एवं बस्ती मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी, कल्पनाथ बाबूजी और राजकुमार आर्या ने की ।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत व बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर एवं बस्ती मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से निर्देश दिये गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी को प्रदेश में जीत दिलाकर बहन कुमारी मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर एवं बस्ती मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी,कल्पनाथ बाबूजी,राजकुमार आर्या,जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम,संजय शर्मा,रमेश चमार,हीरालाल कुरील चन्द्र प्रकाश नरायन उर्फ चिंटू,सुधिराम गौतम,मुनिराम राजभर,रामधनी गौतम,अलीम खान,शत्रुघन राव,अजय प्रतात चौधरी,दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, सत्येन्द्र भारती,राजकुमार,पृथ्वी पाल भारती,इन्हीं प्रसाद,हरीराम भारती,रामपाल गौतम,हरि नन्दन परती बाबा,डांस विजय प्रताप,त्रिभुवन,वर्फा गौतम,विशाल चौधरी,धर्मेन्द्र ,राम सरोज उपाध्याय सहित बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.