India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी विंध्याचल राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी कार्यशाला एवं प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल में राजभाषा अनुभाग द्वारा परियोजना के प्रशासनिक भवन के सीवी रमन सभागार में दिनांक 23.06.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डीपीएस स्कूल से आमंत्रित वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. भारत प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यशाला में पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता नें अपने उद्बोधन में कार्यशाला की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस कार्यशाला से हम सभी को कार्यालयीन काम-काज को करने में सहायता मिलेगी।

मुख्य वक्ता के रूप में डीपीएस स्कूल से आमंत्रित वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. भारत प्रसाद मिश्र ने कार्यालय में हिंदी: सहजता से सार्थकता तक विषय पर अत्यंत प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने सरल उदाहरणों एवं रोचक प्रसंगों के माध्यम से बताया कि कैसे कठिन तकनीकी शब्दों को भी सहज हिंदी में व्यक्त किया जा सकता है। ई-ऑफिस में हिंदी टंकण, टिप्पण-

आलेखन की शैली तथा द्विभाषी पत्राचार के व्यावहारिक पहलुओं पर उन्होंने विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल)  किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)

ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटीनेंस एवं एडीएम)  एम सुरेश, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफ एम) एस के सिन्हा, महाप्रबंधक(टीएस एवं परियोजना) देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक(चिकित्सा) डॉ. बी के भराली, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) रुमा दे शर्मा, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन)  मृणालनी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कामना शर्मा, सहायक राजभाषा अधिकारी  कल्याण सिंह के साथ-साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अपर महाप्रबंधकगण, राजभाषा विभागीय प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.