एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 89वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक
एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के प्रशासनिक भवन सीवी रमन सभागार में दिनांक 23.06.2026 को मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 89वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों मे राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं अप्रैल से जून, 2026 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करना है।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक कार्यकारी
निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता ने अपने संबोधन में कहा कि राजभाषा हिंदी केवल एक औपचारिक दायित्व नहीं, अपितु हमारी कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने अनुभाग में हिंदी प्रयोग को प्रोत्साहित करें तथा अधिक से अधिक कर्मियों को हिंदी प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं में भागीदारी हेतु प्रेरित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति से एनटीपीसी विंध्याचल राजभाषा कार्यान्वयन में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित होगा।
बैठक के आरंभ मे सर्वप्रथम मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल) रुमा दे शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता एवं मुख्य वक्ता शिक्षक(डीपीएस स्कूल, विंध्यनगर) डॉ. भारत प्रसाद मिश्र को पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटीनेंस एवं एडीएम) एम सुरेश, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं एफ एम) श्री एस के सिन्हा, महाप्रबंधक(टीएस एवं परियोजना) देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक(चिकित्सा) डॉ. बी के भराली, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) मृणालनी, अन्य अपर महाप्रबंधकगण एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति के नोडल अधिकारियों उपस्थित रहे।
तत्पश्चात उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कामना शर्मा द्वारा पिछली तिमाही में लिए गए निर्णयों एवं लक्ष्यों पर विभागवार अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। राजभाषा विभाग द्वारा अप्रैल-जून 2026 तिमाही की प्रगति से सदन को अवगत कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार कार्यालयीन पत्राचार, टिप्पण-आलेखन एवं ई-ऑफिस में हिंदी का प्रयोग निरंतर बढ़ा है। द्विभाषी फाइलिंग एवं सूचना पट्टों के कार्य में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।
इस अवसर पर आगामी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 हेतु समिति द्वारा निम्न लक्ष्य निर्धारित किए गए। सभी विभागों को राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। हिंदी पत्राचार को विशेष रूप से धारा 3-3 के अंतर्गत बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त हिंदी पखवाड़े का भव्य आयोजन, कर्मचारियों हेतु हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन तथा राजभाषा विभाग द्वारा सभी विभागों का नियमित निरीक्षण कर अनुपालन की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सहायक राजभाषा अधिकारी कल्याण सिंह द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा संकल्प दोहराया कि विंध्याचल परिवार राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Comments are closed.