*विश्वकर्मा पूजा पर्व पर झारखंड सरकार द्वारा राजपत्रित अवकाश किए जाने से हर्ष*
*विश्वकर्मा पूजा पर्व पर झारखंड सरकार द्वारा राजपत्रित अवकाश किए जाने से हर्ष*
*********************
डीडीयू नगर 27 दिसंबर। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की दीनदयाल नगर स्थित कार्यालय पर संपन्न बैठक में झारखंड सरकार द्वारा विश्वकर्मा पूजा पर्व का राजपत्रित अवकाश घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा सरकार को समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा सामाजिक एकजुटता हेतु आगामी कार्यक्रमों से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर समाज के साथ घोर भेदभाव और उपेक्षा का का आरोप लगाते हुए कहा मौजूदा सरकार में समाज के लोगों पर सर्वाधिक जुर्म उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार ने विश्वकर्मा पूजा पर्व के अवकाश को निरस्त करके करोड़ों विश्वकर्मा वंशियों की आस्था और भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से समाज आंदोलित है, तथा विश्वकर्मा पूजा पर्व के राजपत्रित अवकाश की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है।सरकार ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित को शैक्षिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने की घोषणा करने के बाद भी उसे लागू ना करके समाज को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा पर्व पौराणिक परंपरा है और यह सभी जाति धर्म के लोगों की आस्था से जुड़ा है। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा पर्व के राजपत्रित अवकाश की सरकार से मांग की है। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीकांत विश्वकर्मा डॉ प्रमोद कुमार विश्वकर्मा नंदलाल विश्वकर्मा सुरेश विश्वकर्मा एडवोकेट अजय विश्वकर्मा मिंटू विश्वकर्मा लोचन विश्वकर्मा सुरेश विश्वकर्मा महेंद्र विश्वकर्मा दीनदयाल विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।