5 जनवरी से जम्बूतवि ट्रेन चलाये जाने के पूर्वी तटीय रेलवे भुवनेश्वर द्वारा आदेश जारी :- एस के गौतम

सम्बलपुर -जम्मूतवी ट्रेन 5 जनवरी से चलाये जाने के पूर्वी तटीय रेलवे भुवनेश्वर द्वारा आदेश जारी: कोविड -19 महामारी के कारण उर्जान्चल में बन्द पड़ी ट्रेनों के संचालन की एक और अच्छी खबर आई है। त्रिवेणी एक्सप्रेस व मदार-कोलकाता ट्रेन संचालन की खबर के बाद संबलपुर(उड़ीसा) से चलकर वाया रेणुकूट-चोपन होकर दिल्ली व जम्मूतवी तक चलने वाली संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (गाड़ी सँ 08309/10) ट्रेन जो कि मूरी एक्सप्रेस नाम से प्रचलित है, उसे चलाने हेतु रेलवे बोर्ड से स्वीकृति आदेश के बाद 5 जनवरी से सप्ताह में 4 दिन चलाये जाने के आदेश मुख्य परिचालन प्रबंधक पूर्वी तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) भुवनेश्वर द्वारा इस ट्रेन के गुजरने वाले रेलवे जोनों के मुख्य ट्रैफिक संचालन प्रबंधकों को भेजे दिए गए हैं। संबलपुर से यह ट्रेन से सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार व शनिवार तथा जम्मूतवी से वृहस्पति, शुक्रवार,रविवार व मंगलवार को चलेगी। यह रेलगाड़ी शून्य आधारित समय सारिणी(ZBTT) के अनुसार चलेगी। जो शीघ्र रेलवे जारी करेगा।इस आशय की जानकारी क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति समिति सदस्य उ0 म0 रेलवे श्री एस0 के0 गौतम ने देते हुए बताया कि वह कोविड -19 के कारण बन्द पड़ी ट्रेनों के संचालन हेतु सांसद सोनभद्र श्री पकौड़ी लाल कोल एवँ राज्यसभा सदस्य श्री रामशकल जी द्वारा रेल मंत्री श्री पियूष गोयल को पत्र लिखवाकर निरंतर प्रयास कर रहे थे। सांसद श्री रामशकल चेयरमैन / सीईओ रेलवे बोर्ड श्री विनोद कुमार यादव से रेल भवन नई दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से मिलकर ट्रेन संचालन की माँग रख चुके हैं। इस ट्रेन के संचालन से उर्जान्चल /सिंगरौली/सोनभद्र निवासियों को रेणुकूट/चोपन स्टेशनों से झारखंड, उड़ीसा ,पंजाब व माँ वैष्णो देवी के दर्शन हेतु रेल गाड़ी उपलब्ध हो जायेगी। चोपन चुनार रेल खण्ड विधुतीकरण होने से अब यह रेल गाड़ी विधुत इंजिन से चलेगी। इससे इंजिन बदलने का समय बचेगा तथा मूरी स्टेशन पर लिंक की बजाय स्वतंत्र अलग ट्रेन चलेगी। इससे लेट लतीफी से छुटकारा मिलेगा व समयानुसार संचालन हो सकेगा। श्री गौतम ने बताया कि टाटानगर-जम्मूतवी (गाड़ी सँ18109/10) के जो पहले इस ट्रेन के साथ मूरी स्टेशन पर लिंक होकर चलती थी, जिसे रेलवे बोर्ड द्वारा स्वतंत्र अलग गाड़ी चलाने के आदेश दिये जा चुके हैं, उसके भी संचालन हेतु महाप्रबंधक व सीपीटीएम, पूर्व दक्षिण रेलवे जोन कोलकता से मेरे द्वारा पत्राचार व दूरभाष पर चर्चा जारी है, इसका भी संचालन शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा।