India's No.#1 Hindi News Channel

*कोतवाली पुलिस ने कियाअंधी हत्या का राजफाश,,!! लूट के प्रयास में रमेश ने की कैलाश कि हत्या,,!! हत्या का मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार,,!!* “खबरों के बाद” एसजी शाह ‘गोविंद’

0

सिंगरौली (बैढ़न) बीते बुधवार कि रात कचनी में कैलाश साहू नामक अधेड़ कि हुई आंधी हत्या का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए पकड़े गए हत्यारोपी को न्यायालय पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है
सिंगरौली पुलिस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से अंधी हत्या का खुलासा करते हुए एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि मृतक कैलाश साहू से लूट की नीयत से रमेश साथ में शराब पिया तथा वजनी पत्थर से मार कर हत्या कर नगदी लेते हुए भाग निकला था
एएसपी श्री सोनकर ने बताया कि एसपी वीरेंद्र सिंह के मौका निरीक्षण कर टीआई अरुण पांडेय के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई तथा दर्जन भर लोगों से सघन पूछतांछ के बाद ये बात सामने आई कि आरोपी रमेश वर्मा मृतक रामकैलाश साथ साथ शराब पीते तथा और शराब पीने के लिए रुपया मांगा कैलाश के मना करने पर गाली गलौज करने लगा और बात हत्या तक पहुंच गयी
घटना कि सूचना पर मौका निरीक्षण करते हुए सघन पूछताछ उपरांत आरोपियों के विरुद्ध धारा 302,394,397 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करते हुए गिरफ्त में लिया गया तथा आरोपी के कब्जे से मोबाइल सिम एवं 7 सौ 40 रुपए नकदी बरामद किया गया है
सीएसपी देवेश पाठक के सतत देखरेख में की गई इस कार्रवाई में शहर कोतवाल अरुण पांडेय एसआई रामजी शर्मा एएसआई चप्पू सिंह रजनीश उपाध्याय डीआर सिंह कृष्णेंद्र सिंह आरक्षक जितेंद्र सिंगर महेश पटेल रामनाथ सिंह राजकुमार द्विवेदी शामिल रहे

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.