India's No.#1 Hindi News Channel

मोरवा में फिर सक्रिय हुए कोल माफिया तीन ट्रक कोयला मंडी पहुंचा

ट्रांसपोर्ट कंपनी के 3 ट्रक कोयले को शातिर तरीके से किया दिया पार, मोरवा पुलिस जांच में जुटी


बीते कुछ समय में कोयले के कारोबार पर लगाम लग गई थी परंतु एक बार फिर कोल माफिया कोयले हेरा फेरी और अवैध तरीके से कोयले के परिवहन में सनलिप्त होते दिख रहे हैं। ताजा मामला मोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां कोयले के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों ने एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन ट्रक कोयले को शातिर तरीके से पार कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मां तारा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक संजय सिंह पिता शत्रुसूदन सिंह ने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई है कि उनकी आठ ट्रक कोयला बिना खदान से मेरठ जाने के लिए लोड हुई थी। मोरवा पहुंचने के बाद उन्हें बिल्टी और खर्च देकर रवाना किया गया था परंतु राकेश उर्फ झापड़ गुरु एवं दिलीप उपाध्याय ने ड्राइवरों को गुमराह करके तीन ट्रक कोयला पार कर दिए। इसकी भनक तब लगी जब ट्रक अपने गंतव्य स्थान मेरठ नहीं पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त सभी वाहनों का कोयला चांदसी मंडी में बेचा गया होगा। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार वाहन क्रमांक UP 58T 7339, UP 53ET 2785 एवं UP 51AJ 4667 से 9 लाख 30 हज़ार का 84.57 टन कोयला इनके द्वारा चोरी कर लिया गया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक यू पी सिंह ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/23 धारा 406, 407 भादवि कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वही इस विवेचना में लगे उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार द्वारा दोनों आरोपियों के साथ कोयले के खेल में जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रहे हैं।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.