India's No.#1 Hindi News Channel

*भोपाल – शिवराज कैबनेट की बैठक में प्रदेश की नई आबकारी नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है*

जी टीवी बड़ी खबर
प्रदेश के सारे अहाते होंगे बंद…………
भोपाल – शिवराज कैबनेट की बैठक में प्रदेश की नई आबकारी नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव किया गया है।
अब मध्य प्रदेश के सारे अहाते बंद होंगे। शॉप बार पर भी बैठकर शराब नहीं पी जा सकेगी। सभी शॉप बार को बंद किया जाएगा। शराब की दुकान से शराब खरीद सकेंगे लेकिन दुकान पर बैठकर नहीं पी सकेंगे। गर्ल्स हॉस्टल,कॉलेज समेत सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों से अब 100 मीटर की दूरी तक नहीं खोली जा सकेगी शराब दुकान। इससे पहले ये दूरी 50 मीटर थी जिसे 100 मीटर तक बढ़ाया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस भी निलंबित किये जायेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की नई आबकारी नीति में शराब को हतोत्साहित किया जा रहा है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.