India's No.#1 Hindi News Channel

2023 – 24 में कोल इण्डिया को हुए मुनाफ़े के सापेक्ष स्थायी श्रमिकों के सम्मान जनक बोनस के साथ अस्थाई श्रमिकों को भी सालाना बोनस,PLR दिलाने के प्रति ABKMS(BMS) कटिबद्ध

फ़ाइल फोटो :-


अनपरा :- अखिल भारतीय खदान मज़दूर संघ(BMS) द्वारा कोल इण्डिया के PLR ( दशहरा बोनस ) की होने वाली बैठक के प्रति आश्वस्त किया है कि संगठन इस बार की बैठक में कंपनी को वर्ष 2023 -24 में हुए मुनाफ़े और कर्मियों की घटी हुई संख्या के सापेक्ष स्थायी श्रमिकों को सम्मानजनक बोनस दिलाने और ठेका श्रमिकों को भी सालाना बोनस,PLR दिलाने के प्रति कटिबद्ध है। यह बातें ABKMS(BMS) की ओर से बोनस बैठक में हिस्सा लेने जा रहे संगठन के महामंत्री और कोल इंडिया स्टैंडराइजेशन कमेटी के सदस्य श्री सुधीर घुरडे ने कहते हुए बताया कि,
भारतीय मज़दूर संघ की कोयला क्षेत्र में कार्यरत संगठन अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ द्वारा लगातार किए जा रहे आंदोलन से प्रबन्धन पर बी एम एस द्वारा सितंबर माह में किये गये दो चरण के आंदोलन के साथ आगे 30 सितम्बर को तीसरे चरण में पूरे कोल इंडिया में होने वाले आंदोलन का दबाव भी बोनस की बैठक में असरदार रहेगा ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.