अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आहवान पर तृतीय चरण के आंदोलन में एन सी एल मुख्यालय पर एवं भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
अनपरा :- दिनांक 30/09/2024 अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के आहवान पर तृतीय चरण के आंदोलन में एन सी एल मुख्यालय के समक्ष भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ सिंगरौली (म.प्र.) एवं भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना (उ.प्र.) ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में संगठन के प्रथम सदस्य श्री भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना श्री अशोक मिश्रा जी संगठन मंत्री अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, श्री उमेश सिंह संयोजक, श्री राजेश पटेल अध्यक्ष , श्री अरूण दुबे JCC (NCL) मेम्बर, श्यामधर दुबे JCC( NCL) मेम्बर एवं श्री मनोज सिंह महामंत्री bkkms बीना के द्वारा की गई । संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की जय, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयकारों के साथ धरने के कार्यक्रम का आरम्भ किया । मंच का संचालन औजस्वी वक्ता श्री श्यामधर दुबे महामंत्री BKKSS सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा किया गया ।
धरना में बैठने वाले पदाधिकारी निम्न प्रकार हैं:-
1 श्री अशोक मिश्रा जी संगठन मंत्री ABKMS
2 श्री उमेश सिंह जी NCL को-ऑर्डिनेटर
3 श्री राजेश पटेल अध्यक्ष BKKSS सिंगरौली (म.प्र.)
4 श्री अरूण दुबे जी अध्यक्ष BKKMS बीना (उ.प्र.)
5 श्री श्यामधर दुबे महामंत्री BKKSS सिंगरौली (म.प्र.)
6 श्री मनोज सिंह महामंत्री BKKMS बीना (उ.प्र.)
7 श्री एस एम शुक्ला संगठन मंत्री BKKSS
8 श्री परचन प्रसाद उपाध्यक्ष
9 श्री मो अब्दुल गनी ठेका प्रभारी
10 श्री नीतीश कुमार सिंह संयुक्त महामंत्री
11 श्री आर के पाण्डेय मंत्री BKKSS
12 श्री राजेश प्रसाद गुप्ता मंत्री BKKSS
13 श्री मनीष चौबे मंत्री BKKSS
14 श्री राम प्रकाश मौर्य जी सेफ्टी बोर्ड मेम्बर
15 श्री जितेन्द्र नागर मिडिया प्रभारी
16 श्री नन्दलाल साकेत जी
17 उपेन्द्र मिस्त्री अध्यक्ष दुधिचुआ
18 श्री अंकित कुमार अध्यक्ष जयंत
19 श्री राकेश प्रसाद झिंगुरदाह
20 श्री रवि प्रकाश अध्यक्ष झिंगुरदह
21 श्री सुरेश कुमार सचिव झिंगुरदा
22 श्री रवि कुमार चतुर्वेदी सचिव जयंत
23 श्री बुद्धन लाल सचिव ब्लॉक बी
24 श्री अशोक कुमार अध्यक्ष ब्लॉक बी
25 श्री प्रदीप बेस ब्लॉक बी
26 श्री पंकज राय अध्यक्ष मुख्यालय
27 श्री अनूप द्विवेदी ठेका कर्मी प्रतिनिधि
28 श्री प्रयाग लाल वैश्य सचिव मुख्यालय
29श्री इमामुल हक
30 श्री उदित नारायण शुक्ला अध्यक्ष खड़िया
31 श्री अमित कुमार यादव सचिव खड़िया
32 श्री गंगाधर सचिव NSC
33 श्री राजेन्द्र सिंह जी NSC
34 श्री वीर बहादुर अध्यक्ष CWS
35 श्री पुरुषोत्तम कुमार सचिव cws
36 श्री दिलीप पाण्डेय सचिव निगाही
37 श्री कुशल सिंह अध्यक्ष निगाही
38 श्री रविकांत विश्वकर्मा सचिव अमलोरी
39 श्री पवन शर्मा सचिव ककरी
40 श्री विजय कुमार दुबे
41श्री अविनाश कुमार चौधरी जयंत
42 श्री परग जीत सिंह बीना
43 श्री बुदेश्वर सिंह अध्यक्ष बीना
44 श्री रामाधार चौरे
45 श्री उमेश साहू
46 श्री नीरज मालवीय
47 श्री प्रदीप पाटेकर
48 श्री मुन्ना प्रसाद
49 श्री लवकेश पटेल
50 श्री पी के सिंह
51 श्री संदीप यादव
52 श्री शिवेन्द्र बरखे
53 श्री गौरव कुमार
54 श्री विनोद कुमार सिंह
55 श्री धर्मेन्द्र कुमार
56 श्री इंद्र बहादुर यादव
57 श्री अजय मिश्रा
इसी क्रम में धरने में कुल 115 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं प्रदर्शन में 1000 ( एक हज़ार) से अधिक कर्माचारी शामिल हुए ।
प्रमुख मांगे:- कोल इंडिया लिमिटेड संबंधित (CIL) :-
- सभी अनुषांगिक कंपनी में एक जैसा सदस्यता सत्यापन/चेक ऑफ़ सिस्टम, IR पध्दति सुनिश्चित किया जाए।
- वेतन समझौता-11 में मंजूर मांगों का संपूर्ण क्रियान्वयन किया जाए ।
- सभी अनुषांगिक कंपनी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाए एवं पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कर कंपनी अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएँ उपलब्ध किया जाए।
- कैडर स्कीम में सुधार कर कंपनी मे पुराने पद नाम जैसे (जनरल मजदूर, माइनिंग सरदार, ओवरमैन, डेटा एन्ट्री ऑपरेटर) इत्यादी में बदलाव किया जाए।
- कोल उद्योग में कार्यरत महिला सशक्तिकरण हेतु सभी अनुषांगिक कंपनी में कमेटी का गठन किया जाए।
- भूमि अधिग्रहण के मुआवजा में बढ़ोत्तरी कर भू-आश्रित को पदस्थ करने में हो रही गड़बड़ी में सुधार किया जाए।
- CPRMS स्कीम में कैशलेस ईलाज सुनिश्चित किया जाए और स्मार्ट कार्ड सभीको यथाशीघ्र दिया जाए ।
- रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट धारक मायनिंग संवर्ग के गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग में पदोन्नति हेतु पॉलिसी में आवश्यक सुधार किया जाए।
- सेवानिवृत कर्मचारियों का पेंशन रिवाईज किया जाए और बकाया एरिअर्स का भुगतान शीघ्र किया जाए।
- ठेका मजदूरों की समस्या जैसे 8 घंटा ड्यूटी बायो मेट्रिक हाजरी, वेतन, भत्ते, सुरक्षा, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, बोनस/PLR, HPC वेजेस आदी का क्रियान्वयन किया जाए।
सुरक्षा संबंधित (SAFETY) :-
- कोल उद्योग में कार्यरत मजदूरों को दुर्घटना होने पर सिंगरेनी कंपनी के तर्ज पर स्थाई मजदूरों को 1 करोड़ 15 लाख एवं ठेका मजदूरों को 40 लाख का एक्सीडेंट (Accident) इन्शुरन्स लागू किया जाए।
- सुरक्षा संबंधी सभी SOP, कानून इत्यादी का सख्ती से क्रियान्वयन किया जाए दुर्घटना मुक्त उत्पादन को सुनिश्चित किया जाए दुर्घटना के लिये दोषीयो को दंडित किया जाए।
CMPF संबंधित :-
13.CMPF में हुई निवेश धांधली की CBI जांच कराकर दोषियों को दंडित कर CMPF के नुकसान राशी की वसूली की जाए।
- प्रबंधन द्वारा BMS/ABKMS के साथ विशेषकर CMPF में अपनाई जा रही पक्षपात नीति पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
15.CMPF में ऑनलाइन प्रक्रिया शीघ्र अमल किया जाए। - EPF के तर्ज पर कम से कम 15000 रुपये पर वित्त मंत्रालय द्वारा 1.16 का अंशदान पेंशन स्कीम में जमा किया जाए।
- न्यूनतम पेन्शन 1000/- रुपये तुरंत एरियर्स समेत भुगतान किया जाए ।
(एनसीएल मुख्यालय स्तरीय मांग )
1.1% (कैश रीवार्ड) लाभांश वर्ष 2023-24/- का भुगतान अविलंब कराया जाए एवं इलेक्ट्रीकल और मेकेनिकल फोरमैन की विभागीय भर्ती यथाशीघ्र कराई जाय।
- मुख्यालय आवासीय परिसर में सीपेज हो रहे आवासों की मरम्मत अविलंब कराया जाए ।
- मुख्यालय आवासीय परिसर में आपूर्ति होने वाले पानी की गुणवत्ता व आपूर्ति सुचारू रूप से कराया जाए तथा IWSS खड़िया से आए दिन पानी की आपूर्ति की समस्या बनी रहती है, उसकी वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए ।
- मुख्यालय में ठेका श्रमिकों का न्यूनतम मजदूरी व CMPF /EPF का भुगतान करवाना सुनिश्चित करवाया जाए ।
- नेहरु शताब्दी चिकित्सालय जयंत के लिए मुख्यालय से नियमित बस संचालन की व्यवस्था शुरु कराई जाए ।
- मैनपॉवर बजट 2024-25 में विभागीय पदोन्नति/चयन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए ।
- मुख्यालय आवासीय परिसर में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य संतोषजनक नहीं है, इसकी गुणवत्ता में सुधार करवाया जाए ।
- कंप्रिहेंसिव टेंडर की जगह अलग-अलग टेंडर करवाया जाए जिससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार हो सके ।
- मुख्यालय के कार्यालयों में पीने के पानी की गुणवता में सुधार करवाया जाए ।
- कॉलोनी परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था काफी जर्जर अवस्था में है, इसमें तत्काल सुधार करवाने की आवश्यकता है इसको अमल में लाया जाए।
महामंत्री BKKSS सिंगरौली श्री श्यामधर दुबे जी ने कहा उक्त समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में अति आक्रोश देखा गया है, प्रबन्धन को चाहिए कि उक्त समस्याओं को यथाशीघ्र निराकृत करें अन्यथा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अध्यक्ष BKKMS बीना श्री अरूण दुबे जी ने कहा:-
मजदूरों के अधिकारों के लिए संघ सदा तत्पर रहा है और हम अधिकारों के प्राप्त होने तक आंदोलन जारी रखेंगे ।

Comments are closed.