India's No.#1 Hindi News Channel

विधायक ने SDM के सामने पटवारी को लगाई फटकार: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के MLA

सीधी। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक ने SDM के सामने पटवारी को जमकर फटकार लगाई। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक जी गुस्सा हो गए। वहीं बीजेपी MLA ने हल्का पटवारी को हटाने के निर्देश भी दिए है। इसका वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो 10 जनवरी का बताया जा रहा है।विधायक ने SDM के सामने पटवारी को लगाई फटकार: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के MLA, हटाने के दिए निर्देश

दरअसल, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र सिहौलिया में शिविर लगाया गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने हल्का पटवारी की शिकायत की थी। सभा में ग्रामीणों ने हल्का पटवारी और अन्य अधिकारियों के विरोध में विधायक से शिकायत की थी।

इस पर सिहावल से बीजेपी विधायक विश्वामित्र पाठक ने एसडीएम के सामने तहसीलदार, पटवारी और अन्य अधिकारियों के प्रति गुस्से में नजर आए। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहां कि जनता जनार्दन का काम निष्पक्षता पूर्ण होना चाहिए, नहीं तो यह बर्दाश्त से बाहर है। विधायक विश्वामित्र ने एसडीएम एसपी मिश्रा से कहा कि हल्का पटवारी को तत्काल यहां से हटवाइए।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.