पिकअप ड्राइवर ने लड़की और उसकी दादी को दिया लिफ्ट, जंगल में ले जाकर रेप
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में चार दिन की देरी की और आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ दिया. पीड़िता ने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई गई है.![पिकअप ड्राइवर ने लड़की और उसकी दादी को दिया लिफ्ट, जंगल में ले जाकर रेप; सिंगरौली में आदिवासी लड़की से दरिंदगी पिकअप ड्राइवर ने लड़की और उसकी दादी को दिया लिफ्ट, जंगल में ले जाकर रेप; सिंगरौली में आदिवासी लड़की से दरिंदगी]()
मध्य प्रदेश के सिंगरौली गढ़वा थाना के नौडिहवा चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे चार दिन तक इंतजार करना पड़ा. स्थानीय पुलिस टालमटोल करती रही. पीड़िता के मुताबिक, शुरू में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन उसे थाने से ही छोड़ दिया. आरोपी की धमकी से परेशान नाबालिग अपने परिजन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई.
पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी दादी के साथ प्रयागराज से वापस आ रही थी. यहां रास्ते में पिकअप से आ रहे आरोपी परमेश्वर जायसवाल उसे घर छोड़ने को कहकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया. रात 10 बजे जब तमई के जंगल के पास पहुंची तो आरोपी ने गाड़ी में डीजल खत्म होने की बात कहते हुए पिकअप को वही रोक दिया.

Comments are closed.