जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छत्तीसगढ़ पासिंग की गाड़ी कैसे लगी कार्यालय में………?
शहडोल/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहडोल में 4 लीटर और 20 लीटर पेंट पुताई का मामला अभी शांत नहीं हुआ है, जिसकी जांच चल रही है। वहीं दूसरी ओर बिना निविदा, बिना अनुबंध के छत्तीसगढ़ पासिंग बोलेरो जिसका नंबर CG12AS 766अंतिम का एक नंबर गायब है, वहीं गाड़ी में आगे नंबर प्लेट में नंबर भी अंकित नहीं है, जिसे अपनी मर्जी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए छत्तीसगढ़ पासिंग की गाड़ी अपने कार्यालय में लगाई गई है जो गाड़ी लगभग 7 से 8 वर्ष पुरानी है।

अब प्रश्न यह उठता है कि गाड़ी लगाने के लिए किस दैनिक समाचार पत्र में निविदा प्रकाशित कराई गई, कितने लोग गाड़ी का टेंडर डाले एवं किसके सामने टेंडर खोला गया।
वहीं सूत्रों की मानें तो कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी ने नाम न छापने के शर्त में बताया कि साहब अपनी मर्जी से कार्यालय में छत्तीसगढ़ पासिंग की बोलेरा गाड़ी लगाए हैं।
उक्त बातें कार्यालय में चर्चा का विषय बना हुआ है, जो कि जांच का विषय है।
Comments are closed.