भीषण सड़क हादसा, कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, मौत
इंदौर के कनाडिया में एक भीषण सड़क हादसे में खरगोन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 13 घायल हो गए. ये सभी लोग सीहोर में प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन लापरवाहियों के चलते हुआ.![इंदौर में भीषण सड़क हादसा, प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई; 1 की मौत-13 घायल इंदौर में भीषण सड़क हादसा, प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई; 1 की मौत-13 घायल]()
मध्य प्रदेश के इंदौर के कनाडिया में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. सीहोर में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हैं. सभी श्रद्धालु सीहोर से वापस अपने घर खरगोन लौट रहे थे.
हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. श्रद्धालु जिस तूफान वाहन में सवार थे, वह कनाडिया बायपास पर खड़े एक आइसर ट्रक से टकरा गई, जो सड़क पर ही खड़ा था और उसके दोनों पिछले टायर पंचर थे.

Comments are closed.