India's No.#1 Hindi News Channel

थार वाले ने बाइक को मारी टक्कर, शख्स की मौके पर ही मौत

शनिवार को दिल्ली के मोती नगर में एक थार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं थार मालिक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान 40 साल के बेचू लाल के रूप में हुई है, जो प्रेम नगर का रहने वाला था.दिल्ली में थार वाले ने बाइक को मारी टक्कर, शख्स की मौके पर ही मौत

दिल्ली में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. मोती नगर में एक थार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. थार मालिक की पहचान अमरिंदर सिंह सोढ़ी के रूप में हुई है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. वहीं मृतक की पहचान 40 साल के बेचू लाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के प्रेम नगर का रहने वाला था.

वहीं आरोपी दिल्ली के रमेश नगर का रहने वाला है, जो हादसे के तुंरत बाद मौके से फरार हो गया. हालांकि, उसकी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. इस घटना में बाइक चकनाचूर हो गई और कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते ये हादसा हुआ है. थार चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा था.

पांच दिन पहले ही हुई थी एक घटना

तेज रफ्तार अक्सर लोगों की जान के लिए खतरा बनती है. हाल ही में दिल्ली के ही चाणक्यपुरी इलाके में इस तरह की घटना घटी थी. 10 अगस्त को एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया था. इनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे के बाद ये थार चालक भी फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था.

चाणक्यपुरी में हुई घटना को लेकर बताया गया था कि थार चालक की कार से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई थीं और उसने अपने दोस्त से कार चलाने के लिए ली थी. जब उसने कार चलाई तो वह काबू नहीं कर पाया और दो लोगों को रौंद डाला. अब मोती नगर में एक थार सवार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.