करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
तिर्वा कोतवाली इलाके में युवक की करंट लगने से मौत हो गई, घटना से गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क शव रखकर प्रदर्शन किया.![कन्नौज में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन Kannauj News Young man dies due to electric shock family members protest ann कन्नौज में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन]()
यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली इलाके में युवक की करंट लगने से मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है. मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया. नाराज परिजन बिजली विभाग कर्मियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे.
पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन भड़क गए. देखते ही देखते दोनों तरफ से धक्का मुक्की शुरू हो गई. नाराज लोगो ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पत्रकार सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए. हालात बिगड़ता देख मौके पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार कई थाना की फोर्स के साथ पहुंच गए.
विद्युत कर्मियों पर लगा लापरवाही का आरोप
मृतक युवक ब्रजेश ठठिया थाना क्षेत्र के मुंगरा गांव का रहने वाला था. सूत्रों की माने तो मुंगरा गांव में बिजली न आने की शिकायत पर विद्युत कर्मियों ने कुछ पैसे का लालच देकर उसको लाइन ठीक करने के लिए भेजा था.पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रजेश ने विधुत कर्मियों से शट डाउन कराया था, जब वह पोल की लाइन सही कर रहा था, तभी बिजली चालू कर दी गई. इससे उनकी मौत हो गई थी.
सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर तिर्वा के विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे थे. यहां पर सड़क कर शव को रखकर सड़क जाम कर हंगामा किया. सीओ प्रियंका बाजपेई SDM राजेश कुमार कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह इंदरगण थाना प्रभारी पारुल चौधरी,ठठिया थाना प्रभारी जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे थे.
अधिकारियों से की गई अभद्रता
अफसरों ने परिजनों के समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मुआवजे की मांग को लेकर शव को नहीं हटाया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, तभी मौजूद भीड़ भड़क गई.सीओ प्रियंका बाजपेई से ग्रामीणों और परिजनों ने अभद्रता शुरू कर दी, साथ ही इंदरगण थाना प्रभारी पारुल चौधरी से हाथापाई कर दी.
पुलिस मामले की कर रही कार्रवाई
भीड़ ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया, जिससे पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. स्थित काबू न होने कर एसपी विनोद कुमार, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Comments are closed.