टूट सकता है RJD-कांग्रेस गठबंधन, तेजस्वी यादव के बयान ने कैसे बढ़ाया सियासी पारा?
इंडिया गठबंधन में इस समय बिहार चुनाव को लेकर सीट-शेयरिंग पर मंथन चल रहा है. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, तेजस्वी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. अब उनके इसी बयान के बाद गठबंधन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. वहीं, बीजेपी ने बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा, ख्वाब देखना बंद करें, तेजस्वी यादव. आपके पास अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है.![क्या बिहार में टूट सकता है RJD-कांग्रेस गठबंधन, तेजस्वी यादव के बयान ने कैसे बढ़ाया सियासी पारा? क्या बिहार में टूट सकता है RJD-कांग्रेस गठबंधन, तेजस्वी यादव के बयान ने कैसे बढ़ाया सियासी पारा?]()
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. इसी बीच अभी गठबंधनों में शामिल दलों के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर फैसला नहीं हुआ है. अभी नहीं सामने आया है कि गठबंधन का कौन-सा दल कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. फिलहाल, एनडीए और इंडिया ब्लॉक के नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मंथन कर रहे हैं. इस बीच शनिवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित एक जनसभा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुजफ्फरपुर कांटी में आयोजित एक जनसभा में कहा, तेजस्वी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. अब उनके इसी बयान के बाद गठबंधन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, हर जगह से तेजस्वी चुनाव लड़ने का काम करेगा. आप लोगों से अपील है, तेजस्वी के चेहरे को देखकर वोट दीजिए.

Comments are closed.