India's No.#1 Hindi News Channel

ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं… मची अफरातफरी

बिहार के जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुई पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई, जिस वजह यात्रियों में अफरातफरी मच गई. आग लगने की वजह से ट्रेन एक स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही. इसके बाद आग पर काबू पाने के बाद जब ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया तो ट्रेन के पहिये में फिर से धुंआ उठने लगा.पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बुझाने के बाद 15 KM दूर फिर उठने लगा धुआं... मची अफरातफरी

बिहार के जमुई में रविवार को झाझा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई. जब एक स्टेशन पर ट्रेन के चक्के में आग लगी और उस पर काबू पाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया तो अगले स्टेशन पर जाकर ट्रेन के पहिये से फिर से धुआं उठने लगा. इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई.

जसीडीह रेलखंड के रजला और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के 15 किलोमीटर की दूरी के दौरान दो बार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के चक्के में आग लग गई, जिस वजह से ट्रेन रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही. ऐसे में ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. लोगों को लगा कि कहीं आग फैल न जाएं और लोग डरकर इधर-उधर दौड़ने लगे. जब ट्रेन रजला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के पहिए में आग लग गई, जिसके बाद ट्रेन पहले रजला स्टेशन पर काफी देर खड़ रही. हालांकि, किसी तरह का नुकसान इस घटना में नहीं हुआ.

पहिए से निकलने लगा धुआं

इसके बाद आग पर काबू पाया गया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई, लेकिन सिमुलतला रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल से पहले ही एक बार फिर जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने लगा. इसके बाद ट्रेन को रोका गया और यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, इस घटना को लेकर रेल कर्मियों ने बताया कि बाइंडिंग हुई थी, जिस कारण आग लगी थी. आग पर काबू पा लिया गया था.

क्या होती है ब्रेक बाइंडिंग?

ब्रेक बाइंडिंग वह स्थिति है, जब वाहन में ब्रेक लगाने के बाद भी ब्रेक के हिस्से डिस्क या ड्रम से पूरी तरह अलग नहीं हो पाते. इस कारण पहिए आधे जमे रहते हैं और आसानी से घूम नहीं पाते. नतीजतन गाड़ी चलते समय पहिए जाम हो जाते हैं, धुआं निकल सकता है, जलन की गंध आती है और गाड़ी में ज्यादा गर्मी पैदा हो जाती है. यह परेशानी आम तौर पर तब होती है, जब ब्रेक सिस्टम के पुर्जे फंस जाते हैं या सही तरीके से अपनी जगह पर वापस नहीं लौटते.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.