India's No.#1 Hindi News Channel

वोट डालने के बाद लालू यादव का ट्वीट “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए, नहीं तो जल जाएगी”

वोट डालने के बाद लालू यादव ने अपनी उंगली की स्याही दिखाते हुए पत्नी रबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के साथ फोटो शेयर की। कैप्शन में उन्होंने सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा किया।लालू यादव के साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव- India TV Hindi

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार को पहले फेज की वोटिंग चल रही है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपना वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने उंगली की स्याही दिखाते हुए अपने साथ अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के साथ फोटो शेयर की। फोटो के साथ कैप्शन में सत्ता परिवर्तन वाला पोस्ट किया।

121 सीट पर मतदान जारी

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 121 सीट पर मतदान जारी है। मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे, जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और बीजेपी के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की है। उन्होंने x पर अपने पोस्ट में कहा, “आज बिहार में लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। मैं विधानसभा चुनाव के इस चरण में सभी मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने का आग्रह करता हूं।” उन्होंने कहा, “पहली बार वोट डाल रहे राज्य के मेरे सभी युवा मित्रों को मेरी विशेष बधाई। याद रखें: पहले वोट, फिर जलपान।”

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.