India's No.#1 Hindi News Channel

अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने  वाले इंजीनियर को सीबीआई ने किया गिरफ्तारअश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने  वाले इंजीनियर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

0

सोनभद्र :- अश्लील फोटो दिखाकर रकम वसूलने वाले बीटेक इंजीनियर को सीबीआई ने दिल्ली से किया गिरफ्तार।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ बच्चो और महिलाओ की पोर्न तस्वीरे वायरल हो रही थी।आरोप है सोनभद्र जिले के अनपरा निवासी एक युवक तस्वीरो से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर डाल रहा है।वह पीड़ित परिवारो को तस्वीरें दिखा कर पैसो की मांग कर रहा था।

जिसकी शिकायत दिल्ली में सीबीआई से की गई।इसके बाद सीबीआई ने अनपरा निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिसके पास बीटेक की डिग्री है। सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि युवक 2019 से आनलाइन पोर्न रैकेट चला रहा था और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन कर रहा था। आरोपी ने वाट्शाप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से आपत्तिजनक फोटोग्राफ व बीडीओ व्यक्तियों के साथ साझा किया करता था। तथा बाल यौन शोषण सामग्री और बाल पोर्नोग्राफी सामग्री के लिये आनलाइन भुगतान प्लेटफार्म के माध्यम से पैसे लेता था।

सीबीआई ने बताया कि आरोपी ने पहले तो धोखे से बच्चो और महिलाओं की अश्लील तस्वीर बना ली। फिर उनके परिजनों को दिखा कर ब्लैकमेल किया। पैसों की मांग की। रूपए मिलने के बाद आरोपी ने उन तस्वीरों को वाट्सएप,इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। जिसकी इस्टिगेशन जाँच जारी है ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.