India's No.#1 Hindi News Channel

मजदूरों के बजाय चहेतों के खातो मे सरकारी धन डलवा कर  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सेकेट्रि कर धन का बंदरबांट


बीना :- म्योरपुर विकाश खण्ड के कोहरौलिया ग्राम पँचायत मे नाली निर्माण मे कार्यरत मजदूरों के खाते मे पैसा न डाल कर प्रधान प्रतिनिधि – सेकेट्रि से मिल कर अपने चहेतों के खाये मे सरकारी धन मंगा कर आपस मे बंदरबांट कर रहें है। उलेखनीय है कि उक्त ग्राम पँचायत मे चैन गुप्ता के घर से बच्चा गुप्ता के घर तक अधूरा हुये निर्माण कार्य मे जुड़े मजदूरों के खाते मे पैसा न भेंज कर एनसीएल बीना परियोजना के ओबी कम्पनी मे कार्यरत कर्मचारियों के खाते मे व  प्रधान के  पति ,भसुर , भतीजा , बेटा , बिटिया , भतीजी , तथा पँचायत के सप्लायर के बीवी के खाते मे पैसा  विकाश कार्य का सरकारी धन माँगा कर सेकेट्रि व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आपस मे बन्दरबाट कर रहे है। उक्त कार्य मे जुड़े मजदूरों को खोराकि दे कर शेष ब्लाक से पैसा न आने का हवाला दे कर आज कल टहलाया जा रहा है वही अपने चहेतों के खाते मे सरकारी धन माँगा कर सरकार के योजनाओं पर पानी फेर रहें है । पँचायत सेकेट्रि यशवंत गौतम ने बताया कि मामला मेरे जानकारी मे नही है अगर ऐसा हुआ है तो गलत है पता लगा कर बताता हूँ। पुनः सम्पर्क करने पर नम्बर आफ कर दिये। विस्तृत खबर अगले दिन —-

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.