*थाना दौराला पुलिस द्वारा सिवाया टोल प्लाजा पर झगड़ा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट थाना दौराला, जनपद मेरठ दिनांक 16.05.2020*
*थाना दौराला पुलिस द्वारा सिवाया टोल प्लाजा पर झगड़ा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
अवगत कराना है कि दिनांक 16.05.2022 को थाना दौराला क्षेत्रान्तर्गत टोल प्लाजा सिवाया पर एक गाडी रजि0 न0 DL 4C AF 6456 में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर टोल एम्बुलेन्स को क्षतिग्रस्त कर दिया अन्य टोल कर्मचारियों को आता देख तीनो व्यक्ति भागने लगे तो उक्त तीनो में से एक व्यक्ति को टोल कर्मचारियों द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया तथा दो अन्य उक्त गाडी में बैठकर भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम प्रिन्स पुत्र राजेन्द्र नि0 खिन्दौडा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद उम्र 30 वर्ष बताया तथा अपने साथी 2. अमित पुत्र अज्ञात नि0 ग्राम फफराना थाना मोदीनगर जनपद गाजियावाद, 3. ऋषभ उर्फ आशीष नि0 गोविन्दपुरी थाना गोविन्दपुरी जनपद गाजियाबाद बताया । जिसके सम्बन्ध मे वादी अमित मलिक पुत्र ऋषिपाल निवासी अशोक नगर थाना कंकरखेडा मेरठ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना दौराला पर एनसीआर सं0 121/2022 धारा 323/427 भादवि पंजीकृत की गयी तथा गिरफ्तार अभियुक्त प्रिन्स पुत्र राजेन्द्र नि0 खिन्दौडा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद को अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
प्रिन्स पुत्र राजेन्द्र नि0 खिन्दौडा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उप निरी0 श्री अबरार हुसैन थाना दौराला जनपद मेरठ ।
2.का0 3067 सोनू कुमार थाना दौराला जनपद मेरठ ।