India's No.#1 Hindi News Channel

*बलिया जिले के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकाधिक वृद्वि करने वाले को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से होंगे

बलिया जिले के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकाधिक वृद्वि करने वाले को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से होंगे सम्मानित

रिपोर्ट – नवल जी, बलिया

बलिया मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया है कि मा0 चैधरी चरण सिहं के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस मनाये जाने की कार्ययोजना प्रस्तावित है। 23 दिसम्बर को क्राप कटिगं से प्राप्त परिणाम के आधार पर किसानों को सम्मानित किया जाता है। कार्ययोजना के अनुसार जनपद में रबी-2022-23 की फसलों गेहूॅ, चना, मटर, मसूर एवं राई/सरसो में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को दो पुरस्कार क्रमशः प्रथम व द्वितीय प्रदान किये जायेगें ताकि जनपद के कृषकों में उत्पादन एवं उत्पादकता में अधिकाधिक वृद्वि करने हेतु प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो सके। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन के लिये इच्छुक कृषक उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, बांसडीह, रसड़ा, एवं बैरिया कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। प्रार्थना पत्र पूर्ण करके कृषक को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी-सदर, रसड़ा, बांसडीह, एवं बैरिया कार्यालय में रूपया-10 (दस रूपया मात्र) पंजीकरण शुल्क एवं खतौनी व अन्य अभिलेख के साथ 25 फरवरी तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण हेतु कृषक के फसल का क्षेत्रफल 0.4 हे0 से कम नही होना चाहिए। पुरस्कार हेतु चयन पंजीकृत कृषकों के फसल की करायी गयी क्राप कटिगं में प्राप्त उपज परिणाम के आधार पर जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा। पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना विभाग के क्षेत्र में सर्वाधिक उत्पादन के आधार पर भी कृषकों का चयन किया जाना है। उक्त क्षेत्र में रूचि रखने वाले कृषक पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं गन्ना विभाग के कार्यालय से सम्पर्क करते हुये आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं औद्यानिक, पशुपालन/डेयरी, कुक्कुट पालन, गन्ना, जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु महिला कृषकों का नामाकंन किया जाना है। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिन महिला कृषकों को संस्तुत किया जा जायेगा उनका आर्थिक (लाभ-लागत विश्लेषण) एवं सामाजिक (स्वयं कितने लोगों को रोजगार दिया या उनसे प्रेरित होकर कितने लोगों द्वारा उस कार्य को अपनाकर रोजगार सृजन किया गया।) विश्लेषण करते हुये उनकी गतिविधि का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जायेगा।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.