*बलिया पुलिस ने 27 ली0 अपमिश्रित देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
बलिया पुलिस ने 27 ली0 अपमिश्रित देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
रिपोर्ट – नवल जी, बलिया
बलिया पुलिस अधीक्षक श्री राज करन नय्यर के निर्देशन मे अवैध शराब के निर्माण /तस्करी पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाए जाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.02.2023 को थाना सहतवार के उ0नि0 कमलाशंकर गिरी मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबीरी सूचना के आधार पर 02 नफर अभियुक्त 1.भरत पासवान पुत्र बीरमनि पासवान निवासी कस्बा व थाना सहतवार जनपद बलिया 2. रवि सोनी पुत्र आत्मानन्द सोनी निवासी कस्बा व थाना सहतवार जनपद बलिया को बलेउर (गौरा मौजा ) मे पुलिया के पास से 02 अदद जरिकेन में कुल लगभग 27 लीटर नाजायज अपमिश्रित शराब सहित शराब बनाने की सामग्री नौसादर,फिटकिरी,यूरिया व नमक के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय भेजा जा रहा है।
Comments are closed.