India's No.#1 Hindi News Channel

के औ सु ब इकाई आरएचएसटीपीपी रिहन्द के द्वारा बल के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर

के औ सु ब इकाई आरएचएसटीपीपी रिहन्द के द्वारा बल के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 03/03/ 2023 से 10/ 03/23 तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक दिन विभिन्न-विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन इकाई में करवाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 06/03/23 को एनटीपीसी कर्मचारियों एवं CISF के बल सदस्यों के बीच क्रिकेट सद्भावना मैच का आयोजन सीआईएसफ परेड ग्राउंड में किया गया क्रिकेट मैच का उद्घाटन केऔसुब इकाई प्रमुख उप कमांडेंट श्री प्रदीप कुमार एवं श्री जाकिर खान अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करने की अनुमति दिया एनटीपीसी टीम के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिससे एनटीपीसी क्रिकेट टीम द्वारा निर्धारित 15 ओवर में अच्छी बल्लेबाजी दिखाते हुए 8 विकेट खोकर 142 रनों का स्कोर दिया जिसमें सीआईएसफ के द्वितीय पारी में बल्लेबाजी बहुत अच्छी तरीके से करते हुए 13.3 ओवर में निर्धारित लक्ष्य 143 को चार विकेट गंवाकर हासिल करते हुए यह मैच को CISF क्रिकेट टीम द्वारा जीता गया है यह मैच में ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन दिलाते हुए आरक्षक/जीडी राणा हर्षवर्धन को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया उन्होंने 3 ओवर बॉलिंग कर 17 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किया एवं बल्लेबाजी में नाबाद 39 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया क्रिकेट मैच समाप्ति के उपरांत की इकाई प्रभारी श्री प्रदीप कुमार उप कमांडेंट द्वारा विजई कप्तान एवं उपविजेता एनटीपीसी टीम कप्तान को ट्राफी देकर सम्मानित किया उप कमांडेंट महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का मूल मंत्र दिया साथ ही एनटीपीसी क्रिकेट टीम सलाह दिए कि हार में ही जीत छुपी हुई होती है उप कमांडेंट महोदय द्वारा क्रिकेट मैच समाप्ति का घोषणा किया गया इस क्रिकेट मैच में अहम योगदान निरीक्षक/कार्य सीएस सिंह,निरीक्षक/कार्य एसके सिंह निरीक्षक/कार्य सी डूंग डूंग,निरीक्षक/कार्य एमपी यादव,निरीक्षक/कार्य मुकेश चौधरी, निरीक्षक/अग्नि अवधेश कुमार,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष उपाध्याय,वरिष्ठ मैनेजर (मानव संसाधन) रंगारेड्डी एंव केऔसुब कार्मिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.