India's No.#1 Hindi News Channel

सड़क हादसे में विवाहिता की मौत

दुद्धी| सोनभद्र| स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डूमरडीहा गांव में मंगलवार की दोपहर बाइक से जोरदार टक्कर लगने से विवाहिता की मौत हो गयी|
प्राप्त जानकारी के अनुसार डूमरडीहा गांव निवासी 42 वर्षीय कांति देवी पत्नी रामाशंकर अपने घर से गांव के सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान पर राशन लेने गयी थी | सड़क पार करते समय विवाहिता को गांव के ही एक युवक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया | घायलावस्था में ग्रामीणों ने निजी वाहन से विवाहिता को सीएचसी दुद्धी लाया , जहाँ मौजूद चिकित्सक मनोज इक्का ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल रेफर कर जहाँ इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया|घटना की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया|

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.