India's No.#1 Hindi News Channel

नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म , हिंडालको कॉलोनी परिसर स्थित पार्क मे मिली पीड़िता – FiR दर्ज

रेनुकूट :- हिंडालको कालोनी में घरेलू सहायिका का कार्य करने वाली नाबालिक युवती ने अपने साथ हुये दुष्कर्म का लगाया आरोप । हिंडालको मे कार्यरत कर्मचारी द्वारा उक्त पीड़ित नाबालिक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म कर हिंडाल्को पावर प्लांट के पार्क मे बेहोशी के हालात मे फेक दिया। जबकि 16 वर्षीय लड़की ने कालोनी के आवासीय परिसर मे ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद नजदीकी पार्क में पड़ी मिली पीड़ित नाबालिक युवती। पिपरी पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत कर जॉच प्रारंभ कर दी गई है। मामले में क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा बताया गया की पिपरी पुलिस द्वारा मामले की गहनता पूर्वक जॉच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। मामले में पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक से बात करने पर उन्होंने बताया की मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पीड़िता का आरोप है कि हिंडालको परियोजना में कार्य करने वाला पप्पू निवासी बलियरी है। जिसके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती नाबालिक है व रासपहरी थाना म्योरपुर की रहने वाली है। आरोपी की तलाश सरगर्मी से जारी है।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.