India's No.#1 Hindi News Channel

कुकर फटने से युवक झुलसा

दुद्धी/ सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गाँव मे आज सुबह 9 बजे कुकर फटने से एक युवक का चेहरा झुलस गया आनन फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी लाकर उपचार कराया तब जाकर उसे राहत मिली|
मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र कृष्णकांत निवासी रजखड़ की माँ घर मे दाल चढ़ाकर खेत मे काम करने चली गयी सोनू उस दरमियान घर मे बैठा था कि एकाएक कुकर फट गया और और दाल के छीटे उसके चेहरे पर पड़ गए जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया| बता दे कि बाजार में ग्रामीण जनता को अनब्रांडेड कुकर दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है जिससे खाना पकाते समय कुकर आये दिन फटते जा रहे हैं|

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.