India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा ग्राम पंचायत-खम्हरिया में निः शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

विन्ध्यनगर :- एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सीएसआर नीति के तहत परियोजना परिसर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास से संबन्धित विभिन्न कार्य किए जाते है। इसी क्रम मे एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर अनुभाग एवं चिकित्सालय विभाग के सहयोग से दिनांक 06.11.2023 को ग्राम पंचायत – खम्हरिया में एनटीपीसी विंध्याचल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से स्थानीय महिलाओं एवं बच्चों हेतु निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

उक्त चिकित्सा शिविर में महिलाओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया, जिसमें महिला-195 एवं पुरुष 166 को मिलाकर कुल-361 मरीजो का निःशुल्क उपचार विंध्याचल के चिकित्सको द्वारा किया गया। उपचार उपरांत सभी को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी(विंध्य चिकित्सालय)श्री बी सी चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन)श्री स्नेहाशीष भट्टाचार्या, स्त्री रोग विशेषज्ञ(विंध्य चिकित्सालय) डॉ. हेमा उराव, डॉ.राखी, डॉ.अभिषेक वैश्य एवं अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही आफिसर(सीएसआर) श्री जपनजोत सिंह एवं चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे । इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का ग्रामीणजनों द्वारा भरपूर प्रशंसा की गयी एवं इस नेक कार्य की काफी सराहना भी की गयी ।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.