India's No.#1 Hindi News Channel

एनटीपीसी सिंगरौली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

एनटीपीसी सिंगरौली में केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्धारित थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” के तहत दिनांक 31-10-2023 से दिनांक 05-11-2023 तक आयोजित सतर्कता सप्ताह का समापन किया गया ।

इस अवसर पर श्री राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख द्वारा अपने सम्बोधन में सतर्कता दिवस के समापन समारोह में स्टेशन के सभी कर्मचारियों ने ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्यालय के कामकाज करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित स्टेशन के कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों/ सी आई एस एफ/स्कूली छात्रों-छात्राओ तथा संविदा कर्मियों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायो जैसे सतर्कता सम्मेलन /गोष्टी /भाषण परतियोगिता /वाद-विवाद प्रतियोगिता/निबंध /ड्राइंग (चित्र लेखा प्रतियोगिता /स्लोगन प्रतियोगिता/ डांस प्रतियोगिता/ गीत गायन प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर श्री सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), श्री अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), श्री नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री नरेश बैठा, वरिष्ठ प्रबंधक (विजिलेंस विभाग), अन्य विभाग प्रमुख, यूनियन एवं एसोशिएशन के पद अधिकारीगण, स्कूली बच्चे आदि सम्मलित हुए।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.