India's No.#1 Hindi News Channel

कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

शहडोल – नवागत कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागो द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नवागत कलेक्टर ने पशु विभाग और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि नगर की सड़कों में आवारा पशु न घूमे तथा आवारा घूमते पशुओं को गौशाला भिजवाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित हो तथा विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाया जाए। कलेक्टर ने नि:शुल्क पुस्तक व नि:शुल्क गणवेश वितरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.