राजभाषा पखवाड़ा,2024 के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2024 के अवसर पर राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए दिनांक 14 सितंबर से 29 सितंबर, 2024 तक हिन्दी पखवाड़ा मानाया जा रहा है, जिसमें कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, संविदकर्मियों एवं नगरवासियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल है।

इसी कड़ी में दिनांक 20.09.2024 को परियोजना परिसर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल विंध्यनगर में स्कूली बच्चों हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- हिंदी हस्तलेखन, कविता पाठ, हिंदी मुहावरे, कहानी, हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी विज्ञापन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में सभी प्रतोयोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य(सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल विंध्यनगर) श्री मुद्रिका प्रसाद दुबे, सभी शिक्षकगण के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Comments are closed.