कानपुर में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर
कानपुर में रविवार सुबह एक और ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गई. रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास की घटना बताई जा रही है.

कानपुर में रविवार सुबह एक और ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गई. रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास की घटना बताई जा रही है. लूप लाइन से कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. घटना के बाद रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. बता दें कि इससे कुछ दिन पहले पनकी औद्योगिक क्षेत्र के पास साबरमती एक्सप्रेस का इंजन और 20 बोगी ट्रेन की पटरी से नीचे उतर गए थे. उस समय भी ट्रैक पर सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई थी.
Comments are closed.