India's No.#1 Hindi News Channel

देश मना रहा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, CM नीतीश कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना में आज राजेन्द्र चौक पर राजेंद्र जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन और देश भक्ति गान प्रस्तुत किया.देश मना रहा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, CM नीतीश कुमार ने पटना में अर्पित की श्रद्धांजलि

आज देश भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती मना रहा है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित राजेन्द्र चौक पहुंचे. यहां उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर थे. राज्यपाल ने भी प्रथम राष्ट्रपति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजेन्द्र चौक पर आयोजित राजेंद्र जयंती राजकीय समारोह के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया.Cm Nitish Kumar Rajendra Prasad Patna

राजेन्द्र घाट समाधि स्थल भी पहुंचे

राजेन्द्र चौक के बाद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचकर देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया.

मौके पर उपस्थित थे गणमान्य मंत्रीगण

इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.